बुधवार, नवंबर 04 2026 | 08:05:07 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पंचायतीराज चुनाव: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 4 नवंबर को
Young voters who have completed 18 years of age by October 1, 2023 will also be able to vote in the upcoming assembly elections

पंचायतीराज चुनाव: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 4 नवंबर को

बालोतरा। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार, 4 नवंबर को प्रिंटिंग प्रेस संचालकों, फ्लेक्स काउंटर संचालकों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित होगी।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे उनके कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इसमें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-ए एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में पंचायत समिति बालोतरा क्षेत्र के सभी प्रिंटिंग प्रेस एवं मुद्रणालय संचालकों, प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, फ्लेक्स काउंटर संचालकों तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया प्रतिनिधियों और संवाददाताओं की उपस्थित रहने का आग्रह किया है

Check Also

If celebrities aren't aware of their own city, we're sorry! The Bombay High Court's comment on those who come with fees.

अपने ही शहर के लिए जागरूक नहीं हैं सेलिब्रिटीज, तो खेद है! फीस लेकर आने वालों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट ने कहा—पुलिस के कार्यक्रमों में शामिल होने वाली सेलिब्रिटीज जनहित के अभियानों में क्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *