शनिवार, अगस्त 22 2026 | 02:01:02 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में फिर बिगड़ रही शहर की सुंदरता, प्रशासन मौन
The beauty of the city is deteriorating again in Balotra, administration is silent

बालोतरा में फिर बिगड़ रही शहर की सुंदरता, प्रशासन मौन

बालोतरा : शहर की सुंदरता एक बार फिर दांव पर लगती नजर आ रही है। प्रथम और द्वितीय रेलवे अंडरब्रिज की दीवारों पर निजी स्कूलों के विज्ञापन धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सूरत बिगड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक ओर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की अव्यवस्था पर आंखें मूंद ली जाती हैं। नेता और अधिकारी सोशल मीडिया पर तो सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो शहर की सुंदरता और व्यवस्था दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Check Also

Reorganization of treasuries in Balotra-Barmer, sub-treasuries in Pachpadra and GudamalaniReorganization of treasuries in Balotra-Barmer, sub-treasuries in Pachpadra and Gudamalani

बालोतरा-बाड़मेर के कोषालयों का पुनर्गठन, पचपदरा और गुड़ामालानी में उपकोषालय

वित्त विभाग ने जिलों के पुनर्गठन के बाद तय की नई व्यवस्था, तहसीलों को संबंधित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *