बुधवार, अक्तूबर 07 2026 | 12:51:48 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में MDMA रसायन, डोडा पोस्त जब्त:घर के पास बने बाड़े में रखे थे केमिकल, पिता-पुत्र गिरफ्तार
MDMA chemicals, poppy husk seized in Balotra: Chemicals were kept in a fence near the house, father and son arrested

बालोतरा में MDMA रसायन, डोडा पोस्त जब्त:घर के पास बने बाड़े में रखे थे केमिकल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बालोतरा. बालोतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एमडीएमए बनाने में प्रयुक्त रसायनों, उपकरणों का जखीरा और चार किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस मामले में पिता-पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हरफुलसिंह और विकास कुमार के सुपरविजन में पचपदरा पुलिस थाना टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर शिशपालसिंह के नेतृत्व में टीम ने नरपतदान (निपु) सहित दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी ओमप्रकाश और सुभाष के घर की तलाशी लेने पर चार किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

एमडीएमए बनाने के केमिकल मिले

इसके अतिरिक्त, घर के पास बने बाड़े से अवैध एमडीएमए बनाने में प्रयुक्त रसायन, तीन बड़े ड्रम, जार, बर्तन, गैस टंकी और अन्य उपकरणों का पूरा जखीरा भी जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से पिता-पुत्र आरोपी ओमप्रकाश और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामग्री की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Check Also

Center and RBI told Supreme Court- Loan Moratorium can be extended for 2 years

Jojari River Pollution : सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से कहा- जोजरी में पानी नहीं रोक पा रहे हैं तो पूरा इलाका CRPF को दे देंगे

जस्टिस संदीप मेहता ने कहा- हम इसको लेकर बहुत गंभीर हैं. 20 मिलियन लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *