बालोतरा : सरकार बदलने के साथ ही कलेक्टर सुशील कुमार को भेजा था बालोतरा, पिछले 27 महीनों से जिले में तैनात हैं सुशील कुमार,जिले में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। जिले में रोजाना 5-6 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, वहीं कई वार्डों में पानी सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। शहर की सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों की समस्याएं भी जस की तस बनी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के चप्पल तक घिस जा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा।
Corporate Post News