शनिवार, सितंबर 05 2026 | 10:00:24 PM
Breaking News
Home / रीजनल / उत्तर भारत पर सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, आज कई राज्यों में आंधी व हल्की बारिश संभव

उत्तर भारत पर सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, आज कई राज्यों में आंधी व हल्की बारिश संभव

Jaipur. उत्तर भारत पर इस समय एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा रहा है। इसके प्रभाव से बीती रात पंजाब, पश्चिमी हरियाणा व उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी दर्ज की गई।

आज दिन में दोबारा बादलों का विकास होगा, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर मध्यप्रदेश के कई इलाकों में आंधी, गरज चमक व हल्की बारिश की गतिविधियां बन सकती हैं।

हरियाणा, पंजाब व उत्तर राजस्थान के कई भागों में बिखरी हल्की बारिश संभव है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ तेज बौछारें भी गिर सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा।

उत्तर मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा।

आगे की बात करें तो कल शाम बाद से परसों रात तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर राजस्थान में फिर हल्की बारिश व बूंदाबांदी की नई गतिविधियां बन सकती हैं।

Check Also

Health awareness program organized under the joint aegis of Fortis Escorts Hospital, Jaipur, and Khandelwal Vaishya Samaj, Mansarovar (Extension).

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर एवं खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑर्थोपेडिक्स, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं यूरोलॉजी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर दी महत्वपूर्ण जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *