बुधवार, अप्रैल 22 2026 | 10:38:17 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन ने उमरगाम में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेगमेंट में प्रवेश
BigBlock Construction moves to solar power

बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन ने उमरगाम में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेगमेंट में प्रवेश

उमरगाम सुविधा ब्लॉक जॉइंटिंग मोर्टार, रेडी मिक्स प्लास्टर और टाइल एडहेसिव का उत्पादन करेगी, कंपनी ने मोर्टार, प्लास्टर और टाइल एडहेसिव्स के साथ कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेगमेंट में प्रवेश किया, भारत की सबसे बड़ी AAC ब्लॉक सुविधाओं में से एक स्थापित करने के लिए इंदौर में लगभग 57,500 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण करेगा, कंपनी भारत में कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने वाली चुनिंदा कंपनियों में से एक है।

अहमदाबादभारत में एरेटेड ऑटोक्लेव्ड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स, ब्रिक्स और ALC पैनल्स के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक, बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, बिगब्लॉक बिल्डिंग एलिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उमरगाम स्थित अपने कंस्ट्रक्शन केमिकल्स प्लांट में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रायल कंपनी के बिल्डिंग मटेरियल्स सेक्टर में एक नए सेगमेंट में प्रवेश को दर्शाता है।

कंपनी का कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेगमेंट में प्रवेश उसकी विस्तार रणनीति का हिस्सा है। उमरगाम स्थित यह सुविधा टाइल एडहेसिव्स, वॉल पुट्टी, रेडी मिक्स प्लास्टर, ब्लॉक जॉइनिंग मोर्टार और वॉटरप्रूफिंग प्रोडक्ट्स सहित विभिन्न प्रोडक्ट्स का उत्पादन करेगी। यह प्लांट बढ़ती क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड AAC (एरेटेड ऑटोक्लेव्ड कंक्रीट) ब्लॉक सेगमेंट में सबसे बड़ी और एकमात्र लिस्टेड कंपनी है, जिसकी वार्षिक स्थापित क्षमता गुजरात और महाराष्ट्र के प्लांट्स में 1.3 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इस कदम के साथ कंपनी बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री के हाई ग्रोथ सेगमेंट में प्रवेश कर रही है और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत बना रही है।

इस विकास पर टिप्पणी करते हुए, बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के चेयरमैन श्री नारायण साबू ने कहा, “बिगब्लॉक का कंस्ट्रक्शन केमिकल्स में प्रवेश एक व्यापक बिल्डिंग मटेरियल्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर बनने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण माईलस्टॉन है। यह पहल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को उच्च गुणवत्ता वाले, सस्टेनेब्ल और ईनोवेटिव प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के हमारे लोंगटर्म विजन से जुड़ी हुई है। ट्रायल रन की सफल शुरुआत के साथ हमें विश्वास है कि यह सुविधा हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और सशक्त बनाएगी। हम तेजी से विकसित हो रहे कंस्ट्रक्शन इकोसिस्टम में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए ईनोवेशन, परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहककेंद्रित समाधानों के माध्यम से विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कंपनी ने हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में AAC ब्लॉक्स के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड सुविधाओं में से एक की स्थापना हेतु खासरा में लगभग 57,500 वर्ग मीटर भूमि को अक्वायर भी किया है। बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड AAC इंडस्ट्री में कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने वाली चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जो सस्टेनेब्ल और कुशल मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस पर उसके फोकस को दर्शाता है।

बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का विस्तार करने और प्रमुख मार्केट में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। उमरगाम सुविधा में ट्रायल प्रोडक्शन की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है, क्योंकि कंपनी का उद्देश्य अपने प्रोडक्ट ऑफरिंग को बढ़ाना और निर्माण सामग्री क्षेत्र में बढ़ती मांग को समर्थन देना है।

Check Also

Reliance Industries is India's number one company in media visibility ranking.

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर

 ‘हेक्टाकॉर्न’ बनी रिलायंस रिटेल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 27वें जबकि टाटा ईवी मोबिलिटी 93वें स्थान पर रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *