शनिवार, अक्तूबर 24 2026 | 09:24:28 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, लॉन्च किया FIFA कलेक्शन

फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, लॉन्च किया FIFA कलेक्शन

जर्सी, ग्राफिक टी-शर्ट, को-ऑर्ड सेट्स और स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम शामिल, Gen Z के बीच स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड स्ट्रीटवियर की बढ़ रही है लोकप्रियता, Mickey & Minnie, Peanuts और Garfield जैसे लोकप्रिय किरदार भी कलेक्शन का हिस्सा

 

मुंबई. रिलायंस रिटेल के यूथ फैशन ब्रांड Yousta ने अपना नया FIFA कलेक्शन लॉन्च किया है। कलेक्शन उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो खेल से जुड़ाव को अपने रोजमर्रा के स्टाइल में भी दिखाना चाहते हैं। यह कलेक्शन फुटबॉल, फैशन और पॉप कल्चर को एक साथ लाता है। कंपनी के मुताबिक इस नए कलेक्शन में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों समेत पूरे परिवार के लिए FIFA अपैरल शामिल हैं।

यह कलेक्शन Yousta स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसमें फुटबॉल की लोकप्रिय टीमों से प्रेरित कंट्री जर्सी, ट्रेंडी कैजुअलवियर, को-ऑर्ड सेट्स, ग्राफिक टी-शर्ट, स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम और कई कैरेक्टर-बेस्ड डिजाइन शामिल हैं। Yousta का कहना है कि लाइसेंस्ड कलेक्शन उसके पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा हैं, क्योंकि इनके जरिए ब्रांड युवाओं की पसंद, रुचि और सांस्कृतिक मौकों से सीधे जुड़ पाता है।

कलेक्शन में “Fun with FIFA” रेंज भी शामिल है। यह फुटबॉल से प्रेरित स्पोर्ट्सवियर को ज्यादा रंगीन और फैशन-फ्रेंडली अंदाज में पेश करती है। इसमें टी-शर्ट और शॉर्ट्स के को-ऑर्ड सेट्स, रिब्ड टैंक्स और स्पोर्ट्स स्टाइल डेनिम शामिल हैं। टमाटर रेड और ब्राइट ग्रीन जैसे चटख रंग इसे युवाओं के लिए और आकर्षक बनाते हैं।

इस रेंज में मिकी और मिनी, पीनट्स और गारफ़ील्ड जैसे लोकप्रिय किरदारों को भी शामिल किया गया है। इससे फुटबॉल-इंस्पायर्ड फैशन में एक मजेदार और एक्सप्रेसिव टच जुड़ता है। कंपनी के मुताबिक बच्चों के को-ऑर्ड सेट्स इस कलेक्शन के मजबूत परफॉर्म करने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल हैं।

Yousta के अनुसार FIFA कलेक्शन को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाती है कि Gen Z ग्राहकों के बीच स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड स्ट्रीटवियर और एथलीजर फैशन की लोकप्रियता बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि Yousta अपने ग्राहकों के लिए ऐसे कलेक्शन तैयार कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय खेलों के उत्साह को आसान और ट्रेंडी फैशन के जरिए उनके करीब लाते हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *