शनिवार, सितंबर 05 2026 | 01:32:14 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / फोर्टिस हेल्थकेयर और तकीदा इंडिया ने सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और बचाव के लिए लॉन्च किया ‘मिशन डेंगू मुक्त भारत’

फोर्टिस हेल्थकेयर और तकीदा इंडिया ने सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और बचाव के लिए लॉन्च किया ‘मिशन डेंगू मुक्त भारत’

देशव्यापी सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य, डॉक्टरों और समुदाय के बीच भागीदारी से डेंगू के बारे में जागरूकता में सुधार, जल्दी पता लगाने और बचाव के व्यवहारों को बढ़ावा देना है –

 

नेशनल.डेंगू का प्रकोप जारी है और भारत के संदर्भ में यह रोग अब भी सार्वजिनक स्वास्थ्य संबंधी चुनौती बना हुआ है। इसे देखते हुए, फोर्टिस हेल्थकेयर तथा तकीदा ने आज से देशव्यापी रोग जागरूकता अभियान – ‘मिशन डेंगू फ्री इंडिया’ शुरू करने की घोषणा की है, जो सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, बचाव के व्यवहारों को बढ़ावा देने और डेंगू के लक्षणों की शुरूआत में पहचान करने में सहायता करेगा।

नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी) के अनुसार, भारत में 2025 में, 1.13 लाख से अधिक डेंगू के मामले आधिकारिक तौर पर दर्ज किए गए। लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक आंकड़े कहीं अधिक हो सकते हैं क्योंकि बहुत से मरीज ऐसे भी होते हैं जो किसी मेडिकल केंद्र पर उपचार नहीं लेते। दुनियाभर में डेंगू के कुल मामलों में से करीब एक-तिहाई मामले भारत में सामने आते हैं, और मानसून के महीनों में इस रोग की भयावहता काफी बढ़ जाती है। हालांकि रोग के निदान और उपचार के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है, और इससे बचाव के बारे में जागरूकता भी बढ़ी है, लेकिन शुरुआत में ही लक्षणों की पहचान तथा समय पर मेडिकल सहायता लेने में अब भी काफी कमियां देखी जाती हैं।

फोर्टिस हेल्थकेयर और तकीदा इंडिया ने, उपचार से अधिक बचाव पर जोर देने के संदेश पर जोर देते हुए, मिलकर बड़े पैमाने पर साक्ष्य-आधारित सार्वजनिक जागरूकता अभियान शुरू किया है जो व्यक्तिगत स्तर पर लोगों एवं समुदायों को डेंगू से बचाव एवं इसके प्रबंधन के बारे में भरोसेमंद वैज्ञानिक सूचनाएं प्रदान करेगा।

इस कैम्पेन के माध्यम से फोर्टिस हेल्थकेयर की क्लीनिकल विशेषज्ञता एवं देशव्यापी हॉस्पीटल नेटवर्क और डेंगू से बचाव एवं सार्वजिनक स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में तकीदा की वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक विशेषज्ञताओं का मेल कराया गया है। यह ऐसा परस्पर सहयोगी प्लेटफार्म है जो स्वास्थ्य संबंधी साक्षरता में सुधार लाने के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर तैयारियों को भी मजबूती देगा।

इस कैम्पेन के अंतर्गत, फोर्टिस हेल्थकेयर और तकीदा इंडिया ने देशभर में फोर्टिस के चुनींदा अस्पतालों तथा समुदायों के स्तर पर चिकित्सकों की मदद से जागरूकता कार्यक्रमों को शुरू करने की योजना बनायी है। इनमें डेंगू सीज़न के दौरान, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), स्कूलों, कॉलेजों एवं कार्पोरेट्स के लिए शैक्षिक सत्रों के आयोजनों के अलावा, डॉक्टरों द्वारा आलेख, डिजिटल जागरूकता अभियान, शैक्षिक वीडियो पॉडकास्ट, सोशल मीडिया अभियान, अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम तथा इस विषय पर समर्पित डिजिटल संसाधन शामिल हैं। इन प्रयासों के चलते लोगों के लिए डेंगू की जल्द पहचान करना, बचाव के उपायों को अपनाना तथा जरूरत पड़ने पर मेडिकल केयर लेना शामिल है।

यह कैम्पेन डेंगू से बचाव संबंधी विश्व स्वास्थ्य संगठन की एकीकृत पहल का समर्थन करने के लिए शुरू किया है, जिसमें सामुदायिक शिक्षा, वैक्टर नियंत्रण, समय पर निदान, समुचित प्रबंधन और, जहां जरूरी हो वहां राष्ट्रीय स्तर पर सिफारिशों और वैक्सीनेशन शामिल है।

श्री अनिल विनायक, ग्रुप सीओओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, फोर्टिस हेल्थकेयर में, हमारा मानना है कि हमारी जिम्मेदारी केवल रोगों के उपचार तक ही सीमित न रहकर, लोगों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए उन्हें जरूरी जानकारी प्रदान कर सामुदायिक सशक्तिकरण करने की है। डेंगू रोग भारत में पब्लिक हेल्थ संबंधी चुनौती बना हुआ है, लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी और समय पर कदम उठाकर इंफेक्शन का जोखिक तथा गंभीर रोगों को कम किया जा सकता है। तकीदा के सहयोग से शुरू किए गए ‘मिशन डेंगू फ्री इंडिया’ के माध्यम से, हमारा मकसद लोगों एवं परिवारों तक ऐसी विश्वसनीय, साक्ष्य-आधारित सूचनाएं पहुंचाना है जो बचाव संबंधी व्यवहारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शुरूआत में ही लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर मेडिकल सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करे। इस प्रकार के सहयोग से पब्लिक हेल्थ एजुकेशन तक पहुंच में विस्तार करते हुए सामुदायिक भागीदारी और डेंगू से बचाव के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

श्री टेड किम, कंट्री हेड – इंडिया, तकीदा बायोफार्मास्युटिकल्स ने कहा, तकीदा में, हमारा मानना है कि डेंगू से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता होती है। डेंगू से बचाव और पब्लिक हेल्थ एजुकेशन के क्षेत्र में हमारे वैश्विक अनुभव और फोर्टिस हेल्थकेयर की क्लीनिकल लीडरशिप की मदद से, हम इस रोग के बारे में आम जन के बीच जागरूकता बढ़ाने, बचाव के व्यवहारों को प्रोत्साहित करने और शिक्षातैयारी तथा परस्पर सहयोग के जरिए डेंगू के बोझ को कम करने के भारत के प्रयासों में सहयोग करने का इरादा रखते हैं।

मित्सुइ एंड कंपनी ने इस पहल से जुड़कर, फोर्टिस हेल्थकेयर और तकीदा इंडिया को साथ मिलकर डेंगू मिशन शुरू करने में अहम् भूमिका निभायी है। यह पार्टनरशिप शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के जरिए पब्लिक हेल्थ में सुधार के लिए नवाचारी सहयोग को बढ़ावा देने के साझा उद्देश्यों को दर्शाती है।

भारत में, डेंगू के मामलों में अक्सर बढ़ोतरी देखी गई है, ऐसे में दोनों संगठनों का मानना है कि अस्पतालों की भूमिका क्लीनिकल केयर से कहीं ज्यादा आम जनता की जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य संबंधी साक्षरता में सुधार लाने और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को सपोर्ट करने को लेकर है। ‘मिशन डेंगू फ्री इंडिया’ समुदायों के स्तर पर बेहतर जानकारी तथा डेंगू से बचाव के लिए तैयारियों को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,150 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

Check Also

For the first time in Rajasthan, special pediatric airway seed workshop was organised, more than 70 medical delegates took training.

राजस्थान में पहली बार विशेष पीडियाट्रिक एयरवे सीड वर्कशॉप, 70 से अधिक मेडिकल डेलीगेट्स ने लिया प्रशिक्षण

हैंड्स-ऑन सिमुलेशन ट्रेनिंग और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सत्रों के माध्यम से चिकित्सा विशेषज्ञों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *