जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका
Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री हलवाई समिति के आह्वान पर शहर की करीब 70 मिठाई की दुकानों और आउटलेट्स ने आज से जोमैटो पर डिलीवरी देना बंद कर दिया है। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र रावत और एलएमबी के अजय अग्रवाल का कहना है कि जोमैटो ने 2015 में लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में 0% कमीशन पर सेवाएं शुरू की थीं। अब ये मिठाई विक्रेताओं से 10 से 22 प्रतिशत तक कमीशन ले रहा हे।
इन्होंने किया बहिष्कार
- कान्हा स्वीटस
- एस.एस. सोढ़ानी स्वीट्स
- कैन्यालाल हलवाई, सांगानेर
- बॉम्बे मिष्ठान भंडार
- दूध मिष्ठान भंडार
- रावत मिष्ठान भंडार
- आनंद जी स्वीट्स
- रिद्धि सिद्धि स्वीट्स
- एलएमबी
- भगत मिष्ठान भंडार
- श्री अग्रवाल स्वीट्स
- अग्रवाल कैटर्स
- केसर स्वीट्स
- अमर मिष्ठान भंडार
- कानजी स्वीटस
एलएमबी के अजय अग्रवाल के अनुसार, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म आज कारोबार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं, लेकिन उनके साथ काम करने की व्यावसायिक शर्तें भी दोनों पक्षों के हित में होनी चाहिए। उनका कहना है कि कमीशन और अन्य शुल्क इतने अधिक नहीं होने चाहिए कि पारंपरिक मिठाई कारोबार की लागत और मुनाफे का संतुलन ही बिगड़ जाए। कारोबारियों और प्लेटफॉर्म के बीच संवाद और व्यावहारिक समाधान जरूरी है, ताकि दुकानदार, प्लेटफॉर्म और ग्राहक—तीनों के हित सुरक्षित रह सकें।
Corporate Post News