बालोतरा। औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार और पानी के पुनः उपयोग की चुनौतियों पर चर्चा के लिए स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेस लिमिटेड (एसईडी) की ओर से गुरुवार को द ज़ूरी रिज़ॉर्ट में ‘एसईडी-जेडएलडी बालोतरा कॉन्क्लेव 2026’ आयोजित किया गया। इसमें उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों, पर्यावरण सलाहकारों और प्लांट प्रमुखों ने भाग लिया।
कॉन्क्लेव में ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) सिस्टम के प्रभावी संचालन, सरकारी नियमों के पालन, पानी की रिकवरी, ऊर्जा खपत, संचालन लागत और सीमित जगह में ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
एसईडी के प्रबंध निदेशक विवेक वर्मा ने प्लांट स्तर पर नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। वहीं, निदेशक (संचालन) विमर्श वर्मा ने औद्योगिक इकाइयों की व्यावहारिक समस्याओं और जल उपचार के तकनीकी समाधानों पर चर्चा की।
Corporate Post News