सोमवार, नवंबर 23 2026 | 10:03:48 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 100% एथेनॉल पर दौड़ेगी नई Toyota Innova, गडकरी करेंगे लॉन्च, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता
New Toyota Innova to run on 100% ethanol, Gadkari to launch, reducing dependence on crude oil

100% एथेनॉल पर दौड़ेगी नई Toyota Innova, गडकरी करेंगे लॉन्च, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता

New Delhi. Toyota की नई Flex-Fuel Innova 26 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. यह गाड़ी 100% बायोएथेनॉल पर चलने में सक्षम होगी और इसमें हाइब्रिड तकनीक भी मिलेगी. सरकार को उम्मीद है कि इससे पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

भारत में एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठने जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 26 नवंबर को Toyota की नई Flex-Fuel Innova लॉन्च करेंगे. यह गाड़ी 100% बायोएथेनॉल पर चलने में सक्षम होगी.

100% एथेनॉल वाली Innova में क्या होगा खास?

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है. यानी ये इंजन पेट्रोल और एथेनॉल के मिक्स पर चल सकती है. पर ये तो पहले सी हो रहा है, आजकल ज्यादातर गाड़ियों में E20 फ्यूल का इस्तेमाल हो रहा है. पर इस नई Innova की खास बात ये है कि वो 100% बायोएथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चल सकती है.

इसमें हाइब्रिड तकनीक भी होगी, यानी इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करेगी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी के मुताबिक, गाड़ी चलते समय करीब 60% ऊर्जा बिजली से मिलने का दावा है. इससे ईंधन की लागत कम करने में मदद मिल सकती है.

पेट्रोल पर निर्भरता घटाने की तैयारी

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. ऐसे में एथेनॉल जैसे घरेलू ईंधन का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल आधारित ईंधन है, जिसे गन्ने और मक्का जैसी फसलों से बनाया जा सकता है. इसके इस्तेमाल से किसानों के लिए फसलों की मांग बढ़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा मिलने की उम्मीद है.

एथेनॉल वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की तैयारी

IIT दिल्ली और All India Distillers’ Association (AIDA) की एक रिपोर्ट में भी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 10 पॉइंट का रोडमैप दिया गया था. इसमें E20 से आगे बढ़कर E85 और E100 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले ईंधन के इस्तेमाल, पेट्रोल पंपों पर जरूरी सुविधाएं, गाड़ियों की कीमत और ग्राहकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया था.

रिपोर्ट में एथेनॉल की लोअर एनर्जी डेंसिटी को ध्यान में रखते हुए प्रति किलोमीटर चलने की लागत के आधार पर कीमत तय करने का सुझाव भी दिया गया है. इसी मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस 100% एथेनॉल पर चलने वाली Toyota Innova को लॉन्च करने की घोषणा भी की थी.

आगे क्या?

Toyota Innova का यह मॉडल भारत में एथेनॉल आधारित गाड़ियों को लेकर बड़ा कदम साबित हो सकता है. अब नजर लॉन्च के दौरान सामने आने वाली तकनीकी जानकारी, कीमत और ग्राहकों के लिए इसकी उपलब्धता जैसी जानकारी का इंतजार रहेगा.

Check Also

The biggest decrease in the speed of exports in the last three years

केंद्र ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नियमों में किया बदलाव, छोटे निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट हुआ आसान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निर्यातकों को अधिक सहायता प्रदान करने और निर्यात गतिविधियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *