बुधवार, मई 13 2026 | 09:57:51 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / आईपीएल-12: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आज आमने-सामने होंगे

आईपीएल-12: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आज आमने-सामने होंगे


हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने दूसरे मुकाबले में यहां राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। दोनों टीमों को इस सीजन में अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमें अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर एक नई शुरूआत करने जा रही है। राजस्थान को केवल बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे के ऊपर ही निर्भर नहीं रहना होगा। टीम के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसके सभी बल्लेबाज अपना योगदान दें। विलियम्सन पहले मैच में मैदान पर नहीं उतर पाए थे इसलिए उनकी गैर-मौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कप्तानी की थी। टीम को अब विलियम्सन के लौटने की उम्मीद है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *