बुधवार, सितंबर 16 2026 | 08:46:48 AM
Breaking News
Home / बाजार / बैंक ऑफ़ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 का तृतीय पुरस्कार
Bank of India awarded the third prize of Rajbhasha Kirti Puraskar 2025-26

बैंक ऑफ़ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 का तृतीय पुरस्कार

नवी मुंबई.  बैंक ऑफ़ इंडिया को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार 800 से अधिक कार्मिक वाले राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्थान की श्रेणी में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रगति के लिए प्रदान किया गया।

 

नवी मुंबई में दिनांक 14 व 15 सितंबर, 2026 को आयोजित छ्ठेंअखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस समारोह 2026 के दौरान माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार नित्यानंद राय के कर-कमलों से बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक राजीव मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत बोस एवं राजभाषा प्रमुख मऊ मैत्रा ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।

 

बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार, बैंकिंग कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करने के लिए विभिन्न अभिनव पहल एवं कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। राजभाषा के क्षेत्र में बैंक द्वारा किए जा रहे इन सतत प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक राजीव मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत बोस, महाप्रबंधक अमित सिंह तथा राजभाषा विभाग की टीम ने बैंक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बैंक के 50 हजार से अधिक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता और सतत परिश्रम का परिणाम है तथा इससे बैंक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलेगी।

 

बैंक ऑफ़ इंडिया के राजभाषा विभाग ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन एवं हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अपने प्रयासों को और गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

 

 

Check Also

Vantara's special arrangement for the treatment of elephants in Laos

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

मोबाइल वेटरनरी यूनिट से बीमार-घायल हाथियों का होगा इलाज, विशेष अस्पताल भी बनेगा लुआंग प्रबांग. लाओस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *