गुरुवार, जून 18 2026 | 05:45:13 PM
Breaking News
Home / बाजार / दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो 10 को

दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो 10 को

मुंबई| नारायण सेवा संस्थान की ओर से 10 नवंबर मुंबई के जेवीपीडी ग्राउंड में ‘दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 40 दिव्य हीरोज व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स और कृत्रिम अंगों पर अपने वजन को संभाले हुए आश्चर्यजनक स्टंट और नृत्य करेंगे। इसी प्लेटफार्म पर जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग भी वितरित किए जाएंगे। एनएसएस के प्रवक्ता रजत गौड़ ने बताया  कि इस इवेंट के जरिए हम दिव्यांगों में और ज्यादा आत्मविश्वास भरने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि हमारे मंच पर आने वाली प्रतिभाओं को और अधिक प्रोत्साहन मिले। हाल ही में, नारायण सेवा संस्थान ने इंस्टाकैश के साथ हाथ मिलाया है जो ई-वेस्ट के खतरों से पर्यावरण का संरक्षण के साथ अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिव्यांगों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग को सक्षम करने में मदद करेगा। फंड जुटाने की इस कोशिश से अंततः और अधिक दिव्यांगों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *