गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:55:48 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया प्रिंसिपल मिडकैप फंड

प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया प्रिंसिपल मिडकैप फंड

मुंबई। प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड ने अपना नया फंड ऑफर (एनएफओ) प्रिंसिपल मिडकैप फंड लॉन्च करने की घोषणा की, जो मुख्य रूप से मिडकैप शेयरों में निवेश करने वाली एक खुली अवधि की इक्विटी योजना है। इस योजना का उद्देश्य मिडकैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजीगत मूल्यवृद्धि उत्पन्न करना है।

प्रिंसिपल मिडकैप फंड 20 दिसंबर 2019 को होगा बंद

यह एनएफओ 20 दिसंबर, 2019 को बंद होगा। प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक ललित विज ने इस लॉन्च के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि यह मिडकैप निवेश पर विचार करने का उपयुक्त समय है और सही निवेश क्षमताओं से लैस प्रिंसिपल एसेट मैनेजमेंट निवेशकों को बढ़िया प्रतिफल देने वाला मिडकैप निवेश अनुभव प्रदान करने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है।”

ये मिलेगी सुविधा

प्रिंसिपल मिडकैप फंड ‘स्मार्ट’ और ‘माय गेन’ जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है। स्मार्ट एनएफओ अवधि के दौरान उपलब्ध होने वाली एक विशेष सुविधा है। यह बाजार में प्रवेश करने के जोखिम को कम करने के लिए एकमुश्त निवेश को क्रमबद्ध तरीके से लगाती है। स्मार्ट सुविधा के जरिए निवेशक प्रिंसिपल मिडकैप फंड में अपने निवेश को 4 बराबर किस्तों में अलग कर सकते हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *