गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:04:57 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / चौथी तिमाही में 15.4 फीसदी बढ़कर 7280 करोड़ रुपये रहा HDFC बैंक का शुद्ध लाभ
HDFC Bank's net profit up 15.4 percent to Rs 7280 crore in fourth quarter

चौथी तिमाही में 15.4 फीसदी बढ़कर 7280 करोड़ रुपये रहा HDFC बैंक का शुद्ध लाभ

जयपुर। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.4 फीसदी बढ़कर 7,280.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 6,300.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 38,287.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 33,260.48 करोड़ रुपये थी।

लाभांश का भुगतान नहीं करेगा बैंक

इस संदर्भ में बैंक ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी निर्देश के बाद अब वह 2019-20 के मुनाफे से और लाभांश का भुगतान नहीं करेगा।

आरबीआई ने दी राहत

मालूम हो कि केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस संकट की वजह से सभी बैंकों के लाभांश वितरण पर रोक लगा दी है। इससे संकट के ऐसे समय में बैंक अपनी पूंजी बचा सकेंगे। एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए किसी अंतिम लाभांश का प्रस्ताव नहीं किया गया।

4.98 खरब रुपये है बाजार पूंजीकरण

मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 4.98 खरब रुपये है और इसके एक शेयर का दाम 915.10 रुपये है। शुक्रवार को इसमें 4.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *