मंगलवार, नवंबर 03 2026 | 11:34:18 PM
Breaking News
Home / बाजार / Adani Group को FPO के सफल होने का भरोसा
Vikram-1's success is a true proof of 'Atmanirbhar Bharat': Gautam Adani

Adani Group को FPO के सफल होने का भरोसा

Jaipur. एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी के समूह ने रविवार को भरोसा जताया कि उसकी प्रमुख कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का FPO (Adani Group FPO) सफल हो जायेगी। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के FPO (अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश) को शुक्रवार को आवेदन के पहले दिन केवल एक फीसदी अभिदान मिला था। यह FPO 31 जनवरी को बंद होगा। समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जुगशिंदर सिंह ने कहा कि बाजार में अस्थायी अस्थिरता के कारण पेशकश
मूल्य या कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

समूह के तेजी से बढ़ते कारोबार

उन्होंने कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का FPO (Adani Enterprises Limited FPO) रणनीतिक संस्थागत निवेशकों के लिए बहुत अच्छा अवसर है। समूह के तेजी से बढ़ते कारोबार, जो हवाई अड्डे, खनन, सड़क, नई ऊर्जा और डेटा सेंटर जैसे विविध क्षेत्रों में फैला है, में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अदाणी समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह रिपोर्ट आने के बाद विविध कारोबार से जुड़े अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *