गुरुवार, अक्तूबर 22 2026 | 11:37:05 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम का बड़ा ऐलान, भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करेगी

अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम का बड़ा ऐलान, भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करेगी

नई दिल्ली। दिग्गज अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम ने बुधवार को सभी प्रकार के भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया।

कंपनी ने बयान में कहा कि इसके जरिए उनकी कोशिश भारत में बढ़ती टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है। इसमें फोकस ऑटोमोटिव के लिए एआई, आईओटी, रोबोटिक्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी पर किया जाएगा।

क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो एमोन ने कहा, “क्वालकॉम अपने नए स्ट्रेटेजिक एआई वेंचर फंड के माध्यम से उन कंपनियों में निवेश कर रहा है जो भारत में एआई के अगले अध्याय को आगे बढ़ा रही हैं।”

अमोन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नए चरण में प्रवेश कर रही है, जहां इंटेलिजेंस सीधे उन उपकरणों और प्रणालियों में अंतर्निहित होगी जिन पर लोग प्रतिदिन निर्भर रहते हैं, चाहे वे स्मार्टफोन और पीसी, कारें, औद्योगिक मशीनें और रोबोट आदि हों। इससे अधिक समृद्ध और सार्थक अनुभव प्राप्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव संपूर्ण उद्योगों को नया रूप देगा।

अमोन ने कहा कि भारत में सभी क्षेत्रों में एआई इनोवेशन को बढ़ावा देने में स्टार्टअप इकोसिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह वेंचर फंड भारत के तकनीकी परिदृश्य के प्रति क्वालकॉम की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता रेखांकित करता है और यह वैश्विक स्तर पर अत्याधुनिक एआई को आगे बढ़ाने में कंपनी के नेतृत्व के अनुरूप है।

क्वालकॉम का लक्ष्य उभरती कंपनियों को परिवर्तनकारी, बाजार में अग्रणी समाधान विकसित करने में मदद करना है, जिसके लिए वह संस्थापकों को अपनी गहन तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक उद्योग नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करके नवाचार को गति प्रदान करती है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि क्वालकॉम 2007 से भारत के स्टार्टअप समुदाय में निवेश कर रहा है और उसने मैपमाईइंडिया (डिजिटल मानचित्र और नेविगेशन समाधान प्रदाता), आइडियाफोर्ज (ड्रोन प्रौद्योगिकी में अग्रणी) आदि जैसी 40 से अधिक कंपनियों का समर्थन किया है।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *