शनिवार, अक्तूबर 24 2026 | 10:57:01 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से आयुष्मान ने तोड़े पिछली कमाई के सभी रिकॉर्ड

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से आयुष्मान ने तोड़े पिछली कमाई के सभी रिकॉर्ड

मुंबई। आयुष्मान खुराना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है. वहीं रिलीज हुए उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य हैं और फिल्म ने पहले ही दिन 10.05 करोड़ की कमाई कर ली है. ये आयुष्मान की पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस में पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई करके सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लुका छुपी’, विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ और अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने एक ट्वीट में आयुष्मान की फिल्मों की कमाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले आई आयुष्मान की फिल्म ‘बधाई हो’ ने पहले दिन 7.35 करोड़ की कमाई की थी.

Check Also

Mouni Roy: From Naagin to Bollywood's glamour queen, celebrates 40th birthday

मौनी रॉय: नागिन से बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन तक का सफर किया तय, मनाएंगी 40वां जन्मदिन

नई दिल्ली। टीवी और अब बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचा रही अभिनेत्री मौनी रॉय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *