मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 08:01:13 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / बीएमडब्ल्यू ने भारत में 8सीरीज़ ग्रान कूपे लॉन्च की
BMW launches 8 Series Granupe in India

बीएमडब्ल्यू ने भारत में 8सीरीज़ ग्रान कूपे लॉन्च की

गुरूग्राम। बीएमडब्ल्यू (BMW) के दो सर्वाधिक लक्ज़ुरियस मॉडल-पहली बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज़ ग्रान कूपे (BMW 8 Series Granupe) एवं पहली बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे (BMW M8 Coupe) भारत में लॉन्च (launches in India) किए गए। दोनों ही मॉडल सभी बीएमडब्ल्यू डीलरशिप्स से ऑर्डर किए जा सकते हैं। ड्रीमकार की विरासत को अ़गे करते हुए पहली बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज़ ग्रान कूपे (BMW 8 Series Granupe) हर वादे पर खरी उतरती है। यह चार पैसेंजर्स के लिए स्पोटर्स कार है। इसके अत्यधिक भावनाशील, खूबसूरत डिज़ाईन, बेहतर डाइनामिक क्षमता एवं विशाल इंटीरियर स्पेस के साथ यह बीएमडब्ल्यू द्वारा निर्मित अब तक की सर्वाधिक लक्ज़ुरियस स्पोर्ट्स कूपे है।

लक्ज़री का बेहतरीन फ्यूज़न

पहली बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे (BMW M8 Coupe) में शानदार परफॉर्मेंस एवं प्रगतिशील लक्ज़री का बेहतरीन फ्यूज़न है। बीएमडब्ल्यू के लक्ज़री क्लास में यह टू-डोर फोर सीटर स्पोटर््स कार सबसे शक्तिशाली, सर्वाधिक बोल्ड, साहसी एवं अनकॉम्प्रोमाईजि़ंग है। बीएमडब्ल्यू एम जीएमबीएच के सबसे शक्तिशाली इंजनों में से एक के साथ इसके एम जींस को दैनिक उपयोग के लिए समायोजित किया गया है। यह लक्ज़ुरियस वातावरण के साथ सर्वश्रेष्ठ मोटर स्पोर्ट फीलिंग प्रदान करती है, जो डाईनामिक परफॉर्मेंस की सीमाओं को चुनौतीदेने के लिए डिज़ाईन की गई है।

हाई परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए

आर्लिंडो टेक्सेरा, एक्टिंग प्रेसिडेंट, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा, बीएमडब्ल्यू लक्ज़री एवं परफॉर्मेंस की परिभाषा फिर से लिख रहा है। पहली बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज़ ग्रान कूपे (BMW 8 Series Granupe) महत्वाकांक्षा एवं भावना, मौजूदगी एवं भव्यता के बीच की रचना है, यह उन प्रणेताओं की स्वाभाविक पसंद है, जो भविष्य का निर्धारण करते हैं। दूसरी तरफ, पहली बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे (BMW M8 Coupe) के साथ हम अपने हाई परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को संबोधित कर रहे हैं।

बीएस6 पेट्रोल वैरिएंट्स में उपलब्ध

जब वो एम8 (BMW M8 Coupe) के अंदर कदम रखेंगे, वो एक्सलरेशन को माप लेंगे, इसकी पॉवर को भांप जाएंगे, लेकिन भावनाओं को नही, इसमें माप का केवल एक साधन गूज़बंप्स है और यही एम8 (BMW M8 Coupe) में भरपूर है। लक्ज़री सेगमेंट की ये दो टॉप लाईन प्रस्तुतियां आपकी कल्पना की हर सीमा को परिभाषित कर देंगीं। ये कार कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट्स में बीएस6 पेट्रोल वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इनके एक्स-शोरूम मूल्य बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे (BMW M8 Coupe) 2.15 करोड़ रूपये है तथा बीएमडब्ल्यू 840आई ग्रान कूपे (BMW 8 Series Granupe) एम स्पोर्ट एडिशन 1.55 करोड़ रूपये रखी गई है।

 

यह भी पढें : BMW की यह कार 6.2 सेकंड में पकड़ लेती है 100 किमी/घंटे की रफ्तार

Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *