मंगलवार, अक्तूबर 20 2026 | 05:30:26 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 49.72 करोड़ से ज्यादा आए केस

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 49.72 करोड़ से ज्यादा आए केस

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 49.72 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 61.7 लाख से ज्यााद लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.08 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 497,201,342, 6,173,644 और 11,089,615,113 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 80,385,966 और 985,100 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। भारत 43,033,067 मामलों के साथ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (30,125,540) फ्रांस (26,887,490), जर्मनी (22,478,703), यूके (21,716,180), रूस (17,707,591), इटली (15,173,707), दक्षिण कोरिया (15,169,189), तुर्की (14,946,379), स्पेन (11,551,574) और वियतनाम (10,070,692) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (661,377), भारत (521,573), रूस (363,731), मैक्सिको (323,508), पेरू (212,420), यूके (170,367), इटली (160,546), इंडोनेशिया (155,509), फ्रांस (144,143), ईरान (140,528), कोलंबिया (139,703), जर्मनी (131,370), अर्जेटीना (128,194), पोलैंड (115,594), स्पेन (102,541) और दक्षिण अफ्रीका (100,084) हैं।

Check Also

17th ACE Sepsis Symposium organised by Fortis Escorts Hospital, Jaipur

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा 17वां ACE सेप्सिस सिम्पोजियम आयोजित

विशेषज्ञों ने सेप्सिस की समय पर पहचान, तुरंत उपचार और गंभीर मरीजों की बेहतर देखभाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *