गुरुवार, मार्च 12 2026 | 06:18:34 PM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / गेहूं की सरकारी खरीद 10 फीसदी पिछड़ी, तय लक्ष्य से कम होने की आशंका

गेहूं की सरकारी खरीद 10 फीसदी पिछड़ी, तय लक्ष्य से कम होने की आशंका

चालू रबी विपणन सीजन 2019-20 में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद 10.28 फीसदी पिछड़कर 265.29 लाख टन की ही हुई है जबकि पिछले साल रबी में इसकी खरीद 294.70 लाख टन की हुई थी। चालू रबी में गेहूं की कुल खरीद तय लक्ष्य 356.50 लाख टन से कम रहने की आशंका है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्पादक राज्यों में अप्रैल में बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से फसल की आवक में देरी हुई थी, जिस कारण चालू रबी में गेहूं की खरीद पिछे चल रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि सप्ताहभर से उत्पादक मंडियों में दैनिक आवक का दबाव बना हुआ है, इसलिए सरकारी खरीद भी बढ़ने लगी है। हरियाणा से तय लक्ष्य से ज्यादा हुई खरीद, पंजाब से कम एफसीआई के अनुसार पंजाब से चालू रबी में समर्थन मूल्य पर 112.04 लाख टन गेहूं की खरीद ही हुई है जबकि पिछले रबी की समान अवधि में राज्य से 121.14 लाख टन की खरीद हो चुकी थी। चालू रबी में राज्य से गेहूं की खरीद का लक्ष्य 125 लाख टन का तय किया गया है। पंजाब से पिछले रबी सीजन में 126.92 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। हरियाणा से चालू रबी में समर्थन मूल्य पर 85.05 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य से 84.11 लाख टन गेहूं खरीदा गया था। राज्य से खरीद का लक्ष्य 85 लाख टन का तय किया गया था, जबकि पिछले साल कुल खरीद 87.84 लाख टन की हुई थी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से खरीद चल रही है पिछे मध्य प्रदेश से समर्थन मूल्य पर चालू रबी में 46.23 लाख टन गेहूं खरीदा गया है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य से 54.80 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी थी। राज्य से खरीद का लक्ष्य चालू रबी में 75 लाख टन का तय किया गया है, जबकि पिछले साल समर्थन मूल्य पर 73.13 लाख टन गेहूं खरीदा गया था। सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश से चालू रबी में 14.68 लाख टन गेहूं की खरीद ही हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 22.97 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी थी। राज्य से गेहूं की खरीद का लक्ष्य 50 लाख टन का तय किया गया है जबकि पिछले साल राज्य से 52.94 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी थी।

राजस्थान से खरीद पिछड़ी- राजस्थान से चालू रबी में 7.04 लाख टन गेहूं ही समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में राज्य से 10.75 लाख टन गेहूं कीखरीद हो चुकी थी। राज्य से खरीद का लक्ष्य चालू रबी में 17 लाख टन का तय किया गया है जबकि पिछले साल राज्य से 15.32 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। अन्य राज्यों में उत्तराखंड से 26,012 टन, चंडीगढ़ से 11,968 टन, गुजरात से 4,395 टन और हिमाचल प्रदेश से 365 टन गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य पर हुई है।

Check Also

Agreement for JFarm Adaptive Agriculture Research and Extension Center

JFarm अनुकूली कृषि अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के लिए समझौता

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *