रविवार, अप्रैल 26 2026 | 02:58:54 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एआई के युग में तेजी से गायब हो रही आईटी नौकरियां, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया नई छंटनी का प्लान
IT firms preferring recruitment at local level

एआई के युग में तेजी से गायब हो रही आईटी नौकरियां, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया नई छंटनी का प्लान

नई दिल्ली. मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में भारी निवेश के कारण हजारों आईटी नौकरियों को कम करने की तैयारी कर रही हैं। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

मेटा ने अपने इटरनल मेमो में कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी की योजना कुल वर्कफोर्स में से करीब 10 प्रतिशत या 8,000 नौकरियों में कटौती है, जो कि 20 मई से शुरू होगी।

मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने व्यापक पुनर्गठन अभियान के तहत लगभग 6,000 रिक्त पदों को न भरने का भी निर्णय लिया है।

दूसरी तरफ, माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने अमेरिकी कर्मचारियों के एक हिस्से को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7 प्रतिशत कर्मचारी इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों की संख्या के आधार पर लगभग 8,750 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

यह पुनर्गठन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों कंपनियां डेटा सेंटर और संबंधित तकनीकों सहित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ा रही हैं।

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट अपने वैश्विक डेटा सेंटर नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, और हाल ही में जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में एआई से संबंधित निवेश की घोषणा की है।

इसी तरह, मेटा ने इस वर्ष रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का अनुमान लगाया है और हाल के महीनों में एआई भागीदारों के साथ कई अरबों डॉलर के सौदे किए हैं।

इसके अलावा, दोनों कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में कई चरणों में कर्मचारियों की छंटनी की है, क्योंकि वे एआई में बढ़ते निवेश के साथ लागत संरचनाओं को समायोजित कर रही हैं।

मुख्य मानव संसाधन अधिकारी जेनेल गेल द्वारा जारी मेटा के इंटरनल मेमो में इस कदम को दक्षता उपायों और निवेश संतुलन से जोड़ा गया है।

उनके हवाले से कहा गया, “हम कंपनी को अधिक कुशलता से चलाने और अपने अन्य निवेशों की भरपाई करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत ऐसा कर रहे हैं।”

माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कहा कि कंपनी बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप ढलने के लिए तेजी से कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, “इस गति को बनाए रखने के लिए हमें उत्कृष्ट कार्य करने, अपने प्रबंधकों पर भरोसा करने और उन्हें सशक्त बनाने, और सभी का समर्थन करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।”

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट दोनों अप्रैल के अंत में अपनी तिमाही आय रिपोर्ट जारी करने वाले हैं।

इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वैच्छिक शीघ्र सेवानिवृत्ति को प्रोत्साहित करने के अपने दीर्घकालिक प्रयास के तहत केपीएमजी अमेरिका में अपने ऑडिट पार्टनर पदों में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती कर रहा है।

Check Also

From Consulting to Tech: Birla Global University Records Strong Placements with Offers Rising to 17+ LPA

कंसल्टिंग से लेकर टेक तक: बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 17+ एलपीए तक बढ़ते ऑफर्स के साथ मजबूत प्लेसमेंट दर्ज किए

20 से अधिक सेक्टर्स में शानदार प्लेसमेंट, कंसल्टिंग, फाइनेंस और आईटी डोमेन में 17+ एलपीए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *