सोमवार, मार्च 16 2026 | 01:44:53 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुआ जेसीबी
JCB joins the fight against Corona

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुआ जेसीबी

नई दिल्ली। अर्थमूविंग एवं कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 के खिलाफ  लड़ाई में मदद के लिए एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद के साथ साझेदारी की है। इस परियोजना को जेसीबी इंडिया के सीएसआर इनिशिएटिव से आंशिक रूप से वित्त पोषित किया जाएगा। कंपनी पीपीईए दवाइयां, टेस्टिंग किट, सिक्युरिटी सूट्स तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य रक्षा में जुटे कर्मचारियों के लिए कंज्यूमेबल्स बनाने हेतु फंड जुटाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इससे कोविड-19 प्रकोप के दौरान फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस बीमारी से प्रभावित मरीजों को पूरी तरह से मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारियों में संयुक्त रूप से तेजी आएगी।

यह कर रहे काम

जेसीबी इंडिया के सीईओ सुबीर कुमार चौधरी ने कहा, ‘हमने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने, उसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए कई स्तरों पर एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के साथ मिलकर रणनीति बनाने की शुरुआत की है, ताकि कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की मदद की जा सके। कंपनी के मूल्यों को ध्यान में रख कर यह रणनीति अपने संचालन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की मदद करने के लिए तैयार की गई है।

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *