मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 08:01:06 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मिनी जॉन कूपर वक्र्स हैच का लिमिटेड एडीशन
Limited Edition of Mini John Cooper Works Hatch

मिनी जॉन कूपर वक्र्स हैच का लिमिटेड एडीशन

नई दिल्ली। मिनी इंडिया (Mini India) ने मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी (Mini John Cooper Works GP) की ओर से प्रेरित नई लिमिटेड एडीशन मिनी जॉन कूपर वक्र्स हैच (Mini John Cooper Works Hatch) पेश किया है। कंप्लीटली बिल्ट-अप युनिट के रूप में प्रस्तुत मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी (Mini John Cooper Works GP) इंस्पाइअर्ड एडीशन की केवल पंद्रह युनिट्स उपलब्ध हैं।

रेसट्रैक के अनुभव के योग्य रोमांच

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW group India) के प्रेसीडेंट विक्रम पावाह ने कहा कि मिनी जॉन कूपर वक्र्स हमेशा ही विरासत, विशिष्टता और परफॉर्मेन्स के अद्वितीय संयोजन के साथ खास रही है। मिनी मोटर स्पोर्ट की विरासत और मशहूर रेसिंग कामयाबियों से प्रेरित मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी प्रेरित संस्करण मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी को एक श्रद्धांजलि है। यह दमदार संस्करण रेसट्रैक के अनुभव के योग्य रोमांच प्रदान करने के लिए बना है। मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी इंस्पाइअर्ड एडीशन रोमांच को और भी अधिक ऊंचाईयों तक ले जाती है।

Mini John Cooper : 46.90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत

मिनी जॉन कूपर वक्र्स के विभिन्न मॉडल सर्वोच्च ड्राइविंग डायनैमिक्स और बेलगाम जोश को साथ लाते हैं इसके आविष्कारक जॉन कूपर द्वारा दिए गए रेसिंग जीन्स की बदौलत। 2006 और 2013 के मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी मॉडलों के अनुसरण में यह लिमिटेड एडीशन आधुनिकतम मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी मॉडल से प्रेरित है। जॉन कूपर वक्र्स इंस्पाइअर्ड एडीशन केवल रेसिंग ग्रे मेटलिक रंग में और 46.90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। मिनी जॉन कूपर वक्र्स जीपी इंस्पाइअर्ड एडीशन में परफॉर्मेन्स सर्वोपरि हैै। इसका 2.0 लीटर, 4-सिलिंडर ट्विन पावर टर्बो इंजन विस्मयकारी टॉर्क उत्पन्न करता है। कार 6.1 सेकंड में 100 किमी पर घंटे की गति पर पहुंच जाती है।

मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन भारत में पेश

Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *