बुधवार, मई 13 2026 | 04:17:47 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन भारत में पेश
Mini Convertible Sidewalk Edition introduced in India

मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन भारत में पेश

गुरुग्राम। मिनी इंडिया (Mini India) ने भारत में अपने सबसे अधिक बिकने वाले कन्वर्टिबल का विशेेष संस्करण मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन (Convertible Sidewalk Edition car) पेश किया है। कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट के रूप में प्रस्तुत इस संस्करण की केवल 15 यूनिट्स उपलब्ध हैं और मिनी की वेबसाइट पर बुक की जा सकती हैं।

मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन : एक्स-शोरूम कीमत 44.90 लाख रुप

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) के प्रेसिडेंट विकम पावाह (Vikam Pavah) ने कहा कि मिनी सिद्धान्त और मौजूदा वक्त की चुनौतियों के लिए मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन (Mini Convertible Sidewalk Edition) एक सटीक भेंट है। मिनी ने एक बार फिर गो-कार्ट फीलिंग और ओपन-टॉप ड्राइविंग अनुभव के बेमिसाल संयोजन का सृजन किया है। इसमें रोमांच और ड्राइविंग के आनंद का धरोहर अहसास है। इस सीमित संस्करण के खास तौर पर तैयार शिप्लकारी तत्व भावनात्मक पलों का निर्माण करते हैं। उच्च गुणवत्ता वाली विशेेेषताओं और सबसे अलग डिजाइनों के साथ विशेेेष मॉडल तैयार करने के मामले में मिनी का एक लंबा इतिहास है। मिनी कन्वर्टिबल साइडवॉक एडिशन डीप लगून मेटैलिक रंग में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपए है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया फाउंडेशन का गठन

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *