गुरुवार, फ़रवरी 19 2026 | 04:37:45 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / उम्र में 12 साल छोटे लड़के को डेट करने पर बोलीं मलाइका, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’
Malaika said on dating a boy 12 years younger, some people will say, people have work to say.

उम्र में 12 साल छोटे लड़के को डेट करने पर बोलीं मलाइका, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Bollywood actress Malaika Arora) ने 2017 में अरबाज खान से तलाक (Divorce from Arbaaz Khan) ले लिया था। इसके बाद उन्हें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से प्यार हो गया। दोनों तकरीबन तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका को अक्सर उम्र में 12 साल छोटे अर्जुन के साथ डेट करने की वजह से ट्रोल किया जाता है जिसपर एक इंटरव्यू में उन्होंने विस्तार से बात की थी। मलाइका ने कहा था, ‘परेशानी उम्र में नहीं है। समाज महिलाओं को नींचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। अगर आप इंडिपेंडेंट और मजबूत महिला हैं तो आप सॉफ्ट टारगेट हैं।

 मेरे पहनावे से आपको दिक्कत है तो ये आपकी परेशानी…

मुझे अक्सर सोशल मीडिया पर सलाह दी जाती है कि मुझे अपनी उम्र के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए। इसका क्या मतलब है? आप वो पहनते हैं जो आपको पसंद हो? अगर मेरे पहनावे से आपको दिक्कत है तो ये आपकी परेशानी है। मलाइका (Bollywood actress Malaika Arora) ने आगे कहा, ‘अगर मेरे दोबारा रिश्ते में पड़ने से आपको परेशानी है तो ये आपकी दिक्कत है। अगर मेरे पार्टनर की एज कम होने से आपको दिक्कत है तो ये आपकी परेशानी है। मैं यहां सबको खुश करने नहीं आई हूं।’ बढ़ती उम्र के साथ मैं ये बात सीख गई हूं कि लोगों की बातों से कैसे निपटना है। लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे एक परसेंट भी फर्क नहीं पड़ता। क्या आप मेरे बिल भर रहे हैं? तो आपको मैं किस बात की सफाई दूँ? कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को फाइनली मिली रिलीज डेट

Check Also

For the first time, 'Rangeela Bihar' will be organised on a large scale in Delhi-NCR, Pawan Singh will lead it.

दिल्ली-एनसीआर में पहली बार बड़े पैमाने पर होगा ‘रंगीला बिहार’, पवन सिंह करेंगे अगुवाई

टिकटेड भोजपुरी लाइव इवेंट के रूप में ‘रंगीला बिहार’ इस फरवरी राजधानी क्षेत्र में अपनी शुरुआत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *