रविवार, अप्रैल 05 2026 | 01:43:27 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च कर दी है। यह कार चेन्नई स्थित BMW Group Plant Chennai में लोकली प्रोड्यूस की गई है और आज से देशभर के अधिकृत BMW डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये रखी गई है।

 

 

कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ Hardeep Singh Brar ने कहा कि BMW X3 हमेशा से लग्ज़री और बहुमुखी प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन रही है। नए 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट के साथ कंपनी ने परफॉर्मेंस और प्रीमियम अनुभव को और मजबूत किया है, जो आधुनिक और परफॉर्मेंस पसंद ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।

 

 

नई BMW X3 अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची कार बताई जा रही है, जिसमें दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन, एडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, 20-इंच M अलॉय व्हील्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने BMW SMART फाइनेंस योजना भी पेश की है, जिससे ग्राहक आसान ईएमआई और बायबैक विकल्प के साथ कार खरीद सकते हैं।

 

नई X3 को प्रीमियम पेंट और लग्ज़री इंटीरियर विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जो इसे लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाता है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *