सोमवार, मार्च 16 2026 | 07:15:19 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रिलायंस जियो बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

रिलायंस जियो बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

जयपुर। रिलायंस जियो तीन साल बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं।

इतना है तीनों कंपनियों का मार्केट शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2019 में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04 फीसदी हो गया था। वहीं भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 28.35 फीसदी और वोडाफोन आइडिया की केवल 29.12 फीसदी रह गई। नवंबर में वोडाफोन को अक्तूबर के मुकाबले 3.64 करोड़ वायरलेस ग्राहकों का नुकसान हुआ, जिससे इसके मार्केट शेयर में 9.7 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा।   वहीं भारती एयरटेल ने वायरलाइन कैटेगिरी में 7,793 नए ग्राहकों को जोड़ा था। अक्तूबर 2019 में कंपनी को 8830 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ था।वायरलेस कैटेगिरी में कंपनी ने 16 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा था।

रिलायंस जियो के इतने हुए ग्राहक

वहीं रिलायंस जियों ने नवंबर महीनें में 56 लाख वायरलेस कैटेगिरी में नए ग्राहकों को अपने साथ में जोड़ा था। वायरलाइन कैटेगिरी में कंपनी की हिस्सेदारी 56.07 फीसदी से ज्यादा है। नवंबर महीने के अंत में कुल 117 मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117 करोड़ थी। इस दौरान कुल 48.8 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन प्राप्त हुए थे।

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *