सोमवार, मार्च 16 2026 | 04:32:48 AM
Breaking News
Home / बाजार / एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, नए घर घर खरीदारों को होगा फायदा

एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, नए घर घर खरीदारों को होगा फायदा

नई दिल्ली| इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने बैंकों को आश्वस्त किया है, जिससे बैंक भी उपभोक्ताओं के लिए लगातार लोन ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं, जिससे लोगों के क्रय करने की क्षमता बढ़े। इस क्रम में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (state bank of india) ने ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीआर) में कमी है और ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती है, जो 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी होंगी।

अब ईबीआर आधारित ब्याज दर 7.90% से

बैंक ने एक बयान में कहा है कि ब्याज दर में इस कमी के साथ अब ईबीआर 8.05 फीसद प्रति वर्ष से घटकर 7.80 फीसद सालाना रह गया है। बैंक के इस फैसले से लोन लेने वालों को फायदा होगा। बैंक ने एक बयान में कहा है कि नए मकान खरीदारों के लिए अब ईबीआर आधारित ब्याज दर की शुरुआत 7.90% से होगी, जो पहले 8.15 फीसद थी।

क्या है ईबीआर

आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.35 फीसद की कटौती कर चुका है, फ़िलहाल रेपो रेट 5.15 फीसद के स्तर पर है। बैंक ईबीआर के लिए रेपो रेट + 2.65 फीसद का फॉर्मूला अपनाता है। साथ ही बैंक होम लोन पर 0.10 फीसद से लेकर 0.75 फीसद तक का अतिरिक्त प्रीमियम भी लेता है।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *