शुक्रवार, सितंबर 04 2026 | 07:55:57 AM
Breaking News
Home / राजकाज / सोशल मीडिया पर सुपरहिट ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

सोशल मीडिया पर सुपरहिट ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

नई दिल्ली| आजादी के 75 साल पूरे होने पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लक्ष्य के साथ शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से घरों पर तिरंगा फहराने और उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डालने का आह्वान किया है। इसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर लोगों के प्रोफाइल तिरंगों से सज गए हैं।

सरकार ने अभियान को सफल बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ वेबसाइट भी शुरू की है। इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद घर पर तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट करने वाले को इस अभियान में भाग लेने का सर्टिफिकेट मिल रहा है। अभी तक 33 लाख से अधिक लोग वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर चुके हैं और 1.3 करोड़ लोगों ने तिरंगे को पिन किया हैं।

अभियान सफल बनाने के लिए सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में बदलाव किया है। पहले केवल खादी और सूती कपड़े से बने तिरंगे ही फहराए जा सकते थे। अब मशीन से बने और पॉलिएस्टर, ऊन तथा सिल्क खादी से बने झंडे भी फहराए जा सकते हैं। पहले राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जाता था मगर 20 जुलाई को हुए संधोशन के बाद तिरंगा चौबीसों घंटे फहराया जा सकता है।

Check Also

Investors are increasingly showing interest in the Direct Allotment Scheme; 954 applications were received for 242 plots in the 13th phase.

प्रत्यक्ष आवंटन योजना में निवेशकों का लगातार बढ़ रहा रूझान, 13वें चरण में 242 भूखण्डों के लिये 954 आवेदन प्राप्त

जयपुर। राजस्थान में औद्योगिक निवेश को गति देने और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *