मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 06:26:40 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / वंतारा रेस्क्यू रेंजर्स’ कार्यक्रम की वापसी, बच्चों को सिखाएगा वन्यजीव संरक्षण का पाठ

वंतारा रेस्क्यू रेंजर्स’ कार्यक्रम की वापसी, बच्चों को सिखाएगा वन्यजीव संरक्षण का पाठ

जियो वर्ल्ड ड्राइव से देशभर तक पहुंचेगा कार्यक्रम

मुंबई. अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण संस्था ‘वंतारा’ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका लोकप्रिय कार्यक्रम ‘वंतारा रेस्क्यू रेंजर्स’ नए संस्करण के साथ लौट आया है। “एव्री लाइफ मैटर्स” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी ले जाया जाएगा।
इस दौरान बच्चे खेल और अनुभव आधारित गतिविधियों के जरिए ‘रेस्क्यू रेंजर’ बनकर जानवरों को बचाने, आवास संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी जानकारियों को हासिल करेंगे। सभी गतिविधियाँ पूरी करने पर उन्हें रेस्क्यू रेंजर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि श्रेष्ठ प्रतिभागियों को जामनगर स्थित वंतारा केंद्र का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा।
वंतारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवान करानी ने कहा, “रेस्क्यू रेंजर्स सिर्फ खेल नहीं, बल्कि खोज की यात्रा है जो बच्चों को सहानुभूति और जिम्मेदारी सिखाती है। हमें विश्वास है कि यहाँ बने अनुभव जीवनभर संरक्षण भावना का आधार बनेंगे।”

Check Also

महिला सशक्तिकरण के विज़न के साथ WPL 2026 में उतरेगी नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस

पिछले तीन सीजन में दो खिताब जीत चुकी MI फिर ट्रॉफी पर नज़र, ऑल-फीमेल कोचिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *