सोमवार, मार्च 16 2026 | 07:36:16 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया टीवीएस एक्सएल 100 कम्फर्ट आई-टचस्टार्ट

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया टीवीएस एक्सएल 100 कम्फर्ट आई-टचस्टार्ट

जयपुर। दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने टीवीएस एक्सएल 100 कम्फर्ट आई-टचस्टार्ट वेरिएन्ट के लॉन्च की घोषणा की है। यह वाहन बेहतर स्टाइलिंग एलीमेन्ट्स जैसे स्टाइलिश और भव्य हैडलैम्प, लम्बी और आरामदायक ड्यूल टोन सीट, कुशन बैक रेस्ट, क्रोम एलीमेन्ट्स- क्रोम लैग गार्ड और क्रोम साइलेन्सर गार्ड, फ्रन्ट हाइड्रॉलिक सस्पेंशन के साथ आता है, ये सभी विशेषताएं राइड को आरामदायक बनाती हैं|

संतुष्ट उपभोक्ताओं की संख्या 1.25 करोड़ के आंकड़े को पार

इस अवसर पर एस. वैद्यनाथन, वाईस प्रेज़ीडेन्ट-युटिलिटी प्रोडक्ट्स, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले सालों में टीवीएस एक्सएल ब्राण्ड उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करने में कामयाब रहा है, जिसके चलते आज इसके संतुष्ट उपभोक्ताओं की संख्या 1.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

ये हैं फीचर्स

टीवीएस एक्सएल 100 कम्फर्ट आई-टचस्टार्ट वेरिएन्ट का लॉन्च इसी दृष्टिकोण का विस्तार है, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती ज़रूरतों के अनुसार उन्हें आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराएगा तथा अपने कॉम्पैक्ट एवं लाईटवेट डिज़ाइन, ऑटोमेटिक गियर के साथ राइड का आरामदायक अनुभव प्रदान करेगा, वाहन में पेश किए गए फीचर्स इसे बाज़ार में उपलब्ध सबसे किफ़यती दोपहिया वाहनों में से एक बनाते हैं।

भीड में मिलेगा आराम

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘आज वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या बन चुका है- जिसके चलते यात्रा में ज़्यादा समय लगता है, भीड़-भाड़ भरी सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है, और यहां तक कि गंतव्य तक पहुंचने के बाद वाहन की पार्किंग भी बड़ी समस्या होती है। यहां तक कि छोटे शहरों के दोपहिया वाहन चालकों को भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राइडरों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए टीवीएस ऐसा समाधान लेकर आई है, जो उनकी रोज़मर्रा की यात्रा को सुगम बना देगा और वे किफ़ायती दरों पर आरामदायक राईड का अनुभव पा सकेंगे।’’

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *