शनिवार, मई 16 2026 | 09:14:47 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / गुड न्यूज लेकर आई अमृता राव!
Amrita Rao brought good news!

गुड न्यूज लेकर आई अमृता राव!

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बाद अब अमृता राव (Amrita Rao) भी जल्द खुशखबरी देने वाली हैं। अमृता राव (Amrita Rao) मां बनने वाली हैं। पिछले काफी समय से वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। उनके मां बनने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल (Amrita Rao husband RJ anmol) की एक तस्वीर सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है जिसमें अमृता का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस वायरल फोटो के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर इंटरनेट पर छाई हुई है।

अमृता का बेबी बंप क्लियर नजर आ रहा

तस्वीर में अमृता (Amrita Rao) और अनमोल (RJ Anmol) किसी बिल्ड‍िंग के बाहर नजर आ रहे हैं। अमृता व्हाइट ड्रेस में हैं और उनका बेबी बंप क्लियर नजर आ रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक प्रेग्नेंसी की इस खबर को शेयर नहीं किया है। वैसे अमृता (Amrita Rao) और अनमोल शुरू से ही अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट ही रखते आए हैं। अमृता और अनमोल ने 2016 में शादी की थी।

सात साल की डेटिंग के बाद की शादी

उनकी शादी में भी सिर्फ करीबी ही आए थे। शादी से पहले दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अमृता राव ने 2002 में अलीशा चिनॅाय के गाने ‘वो प्यार मेरा’ में काम किया था। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। अमृता ने इस वीडियो के बाद 2002 में फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट तो नहीं हुई लेकिन फिल्म में अमृता (Amrita Rao) की एक्टिंग ने पब्लिक का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद अमृता ‘इश्क विश्क’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आईं।

Amrita Rao Films

शाहिद और अमृता (Amrita Rao) की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस हो गई थी। इसी के कुछ साल बाद राजश्री बैनर तले दोनों को फिल्म विवाह में कास्ट किया गया था। फिल्म विवाह को आज भी बॉलीवुड की पारंपरिक फिल्म के तौर पर देखा जाता है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। विवाह के अलावा अमृता ने फिल्म मैं हू ना, सत्याग्रह, मस्ती, वाह लाइफ हो तो ऐसी, प्यारे मोहन, वेलकम टू सज्जनपुर, विक्ट्री, लाइफ पार्टनर, जॉली एलएलबी, सिंह साहेब द ग्रेट, शौर्य जैसी फिल्मों में काम किया।

Republic TV और Times Now के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे शाहरूख, सलमान समेत बॉलीवुड के 34 प्रोडक्शन हाउस

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *