Mumbai. रणबीर कपूर की बेटी राहा ने 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म रामायण में कैमियो किया है. रणबीर ने बताया कि राहा ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट में काम किया है.
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 5 नवंबर को रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है और रवि दुबे, लक्ष्मण के रोल में हैं. अगर आप फिल्म देखें और किसी फ्रेम में राहा कपूर दिख जाएं, तो चौंकिएगा मत. असल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने 4 साल की उम्र में रामायण से बॉलीवुड डेब्यू किया है. राहा के डेब्य की बात रूमर्स नहीं है, बल्कि इसे खुद रणबीर कपूर ने कंफर्म किया है.
Corporate Post News