रविवार, जून 14 2026 | 08:49:59 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में ₹12 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी, UIT ने जारी किया टेंडर
₹12 crore road project in Balotra approved, UIT issues tender

बालोतरा में ₹12 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी, UIT ने जारी किया टेंडर

बालोतरा। नगर विकास न्यास (UIT) बालोतरा द्वारा CETP ट्रस्ट से खेड़ मंदिर तक बीटी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹12.01 करोड़ निर्धारित की गई है।

जारी निविदा सूचना के अनुसार ऑनलाइन निविदाएं 5 जून 2026 से आमंत्रित की गई हैं, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निविदाओं का खुलना 7 जुलाई 2026 को होगा।

परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। लंबे समय से इस मार्ग के उन्नयन की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है।

मुख्य बिंदु:
* कार्य – CETP ट्रस्ट से खेड़ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
* अनुमानित लागत – ₹12.01 करोड़
* कार्य अवधि – 12 माह
* निविदा जारी – UIT बालोतरा
* निविदा जमा करने की अंतिम तिथि – 6 जुलाई 2026

यह परियोजना बालोतरा शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Check Also

Supreme Court issues ultimatum to clean Luni River before monsoon, seeks report within 3 days

सुप्रीम कोर्ट सख्त : मानसून से पहले लूणी नदी को साफ करने का अल्टीमेंटम, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

बिठुजा व बालोतरा सीईटीपी प्लांट का किया निरीक्षण, प्लांट इंजीनियर्स से कार्यप्रणाली की ली जानकारी, DIG देवेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *