शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 08:09:45 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / वाहन बिक्री में लगातार 10वें महीने गिरावट

वाहन बिक्री में लगातार 10वें महीने गिरावट

नई दिल्ली| रिजर्व बैंक द्वारा फरवरी से लेकर अबतक प्रमुख दरों में की गई 135 आधार अंकों की कटौती और केंद्र सरकार द्वारा कॉरपोरेट कर कटौती सहित उठाए गए कई कदमों के बावजूद वाहन बिक्री में लगातार 10वें महीने गिरावट दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल सेल्स (सियाम) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 58,419 वाहनों तक पहुंच गई है। यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़ों से साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि ग्राहक अभी भी शोरूम से दूर हैं। यात्री वाहनों की बिक्री में सितंबर में 23.69 फीसदी की गिरावट आई और यह 2,23,317 वाहनों पर पहुंच गई। सितंबर 2019 में कुल मिलाकर घरेलू ऑटोमोबाइल की बिक्री 22.41 फीसदी घट गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री अक्सर ग्रामीण बाजारों की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए देखी जाती है, जिसमें 22.09 फीसदी की गिरावट आई है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *