सोमवार, अगस्त 03 2026 | 03:20:25 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका: बीईएल में डिप्टी इंजीनियर की वैकेंसी, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
Baroda Sun Technologies

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका: बीईएल में डिप्टी इंजीनियर की वैकेंसी, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) के विभिन्न 35 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बीईएल ने जिन 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) – सिविल इंजीनियरिंग के 28, डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) – बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (बी आर्क) के 4 और डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) – एमएससी (हॉर्टिकल्चर) के 3 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी आर्किटेक्चर) या बागवानी में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीईएल की ओर से योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल ले

Check Also

Women's participation in IIHMR University's PhD program has increased, with 50% of the new batch comprising female research scholars.

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, नए बैच में 50% महिला रिसर्च स्कॉलर्स

जयपुर। हेल्थ सेक्टर में रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अब साफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *