शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 12:18:25 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में 19 साल की सबसे बड़ी गिरावट, नौकरियों पर संकट

जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में 19 साल की सबसे बड़ी गिरावट, नौकरियों पर संकट

जयपुर। देश में ऑटोमोबाइल उद्योग की स्थिति बेहद खराब है। जुलाई में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 31 फीसदी गिर गई जो पिछले 19 साल की सबसे तेज गिरावट है। उद्योग संगठन सियाम के अनुसार बिक्री में लगातार नौ महीनों से गिरावट आ रही है। बिक्री घटने से ऑटो कंपनियों द्वारा वाहनों का उत्पादन 15-20 फीसदी तक घटा दिया गया है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो इस सेक्टर में बेरोजगारी और भयानक हो सकती है।

दिसंबर 2000 में 35 फीसदी घटी थी बिक्री
सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री 30.98 फीसदी घटकर 200,790 रह गई जबकि पिछले साल जुलाई में 290,931 वाहनों की बिक्री हुई थी। बिक्री में यह गिरावट पिछले 19 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले दिसंबर 2000 में बिक्री 35.22 फीसदी गिरी थी।

वाहनों की घरेलू बिक्री 36 फीसदी घटी
घरेलू बिक्री में 35.95 फीसदी की गिरावट रही है। घरेलू बिक्री 191,979 से घटकर 122,956 वाहनों की रह गई। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 18.88 फीसदी घटकर 933,996 रह गई। पिछले साल जुलाई 11,51,324 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। सभी दोपहिया वाहनों की भी बिक्री 16.82 फीसदी घटकर 15,11,692 रह गई। पिछले साल जुलाई में 18,17,406 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी।

हर तरह के वाहन की बिक्री में सुस्ती
सियाम के अनुसार कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 25.71 फीसदी घटकर 56,866 रह गई। पिछले साल जुलाई में 76,545 कॉमर्शियल वाहन बिके थे। सभी तरह के वाहनों की बिक्री 18.71 फीसदी घटकर 18,25,148 वाहनों की रह गई। पिछले साल 22,45,223 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस साल जुलाई में हर कैटागरी के वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। सभी वाहनों की बिक्री में सर्वाधिक 21.81 फीसदी गिरावट दिसंबर 2000 में ही दर्ज की गई थी।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *