बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:28:36 AM
Breaking News
Home / रीजनल / किराना किंग का प्रोजेक्ट चिरैय्या कार्यक्रम
Kirana King's Project Chiraiyya Program

किराना किंग का प्रोजेक्ट चिरैय्या कार्यक्रम

जयपुर। ग्रोसरी रिटेल नेटवर्क क्षेत्र में भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड किराना किंग (Kirana King’s) ने अपने कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट चिरैय्या (Project Chiraiyya Program) के तहत भीषण गर्मी की मार झेल रहे पक्षियों के लिए निशुल्क परिंडों का स्वछन्द वितरण किया। इस वर्ष किराना किंग (Kirana King’s) ने विशेष रूप से निर्मित टिनबॉक्स फीडर्स भी वितरित किए और इन्हे मंदिरों, धर्मशालाओं, इत्यादि में लगाया गया।

जयपुर में किए 1001 परिंडे वितरित

किराना किंग (Kirana King’s) के फाउंडर एवं सीईओ अनूप कुमार खंडेलवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट चिरैय्या (Project Chiraiyya Program) के अंतर्गत युवा जागृति संगठन के समाज सेवी कार्यकर्ताओं के सहयोग से परिंडों के वितरण और स्थापना के कार्यक्रम को संपन्न किया। इस कार्यक्रम के तहत दुर्गापुरा, टोंक रोड, मालवीय नगर, मानसरोवर एवं शहर के अन्य कई क्षेत्रों में 1001 परिंडे वितरित किए गए।

कंपनी ने यह भी चलाए सामाजिक दायित्वों के अभियान

पूर्व में भी कंपनी की ओर से स्वछता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, बाल विकास सहित अन्य सामाजिक दायित्वों के प्रति किराना किंग अपनी सकारात्मक सहभागिता निभाता रहा है। वर्तमान में 150 किराना किंग नेटवर्क स्टोर्स के साथ किराना किंग (Kirana King’s) किराना क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *