बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:02:39 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ओयो होटल ने यूनिलीवर के साथ किया समझौता
Oyo Hotel signed an agreement with Unilever

ओयो होटल ने यूनिलीवर के साथ किया समझौता

नई दिल्ली। होटल चेन्स Oyo hotels and Homes ने ‘सैनिटाइज्ड स्टे पहल को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर कंज्यूमर गुड्स कंपनी Uniliver के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत यूनिलीवर के होम एवं पर्सनल हाइजीन ब्रैंड का इस्तेमाल ओयो प्रॉपर्टीज की सफाई एवं डिस्इन्फेक्शन के लिए किया जाएगा। हाइजीन के स्टैंडर्ड पैरामीटर्स, न्यूनतम संपर्क सेवाओं एवं ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार बेहतर विश्वसनीयता के साथ यूनिलीवर की आरएंडडी टीम ओयो के साथ मिलकर क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के सकारात्मक प्रभाव के लिए प्रयास करेगी।

oyo booking पर एक tag डिस्प्ले

Oyo hotels की प्रोपर्टीज बुकिंग पेज पर एक टैग डिस्प्ले किया जाएगा। इसमें यह बताया जाएगा कि प्रॉपर्टी में क्लीनिंग सेवाओं के लिए यूनिलीवर के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस साझेदारी की शुरूआत भारत से होगी। बाद में इसे इंडोनेशिया, वियतनाम, यूएस, लताम और यूरोप में लाइव किया जाएगा। साझेदारी के तहत ओयो की चुनिंदा प्रोपर्टीज में गेस्ट के लिए यूनिलीवर की हाइजीन किट्स और स्टाफ  के लिए क्लीनिंग सप्लाई का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें लाइफब्वॉय, डोमेक्स, सनलाइट जैसे ब्रैंड्स के प्रोडक्ट शामिल होंगे।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *