बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:39:43 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / तापसी ने साझा की ‘बदला’ के सेट की फोटो
Taapsee shared photo of 'Badla' set

तापसी ने साझा की ‘बदला’ के सेट की फोटो

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) और निर्देशक सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) के साथ की गई थ्रिलर फिल्म ‘बदला’ (Movie Badla) के सेट को लेकर एक पोस्ट साझा की है। Taapsee Pannu ने इंस्टाग्राम पर बिग बी (BigB) और घोष के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें Amitabh पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तापसी और फिल्म के निर्देशक उस कागज को देख रहे हैं, जिसे अमिताभ ने पकड़ रखा है।

तापसी की आने वाली Movies

इसे कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, “मैं ये देख रही हूं कि आज के दिन के कितने सीन बचे हुए हैं। वहीं श्री बच्चन का नॉन स्टॉप रिहर्सल जारी है। उधर सुजॉय सोच रहे हैं कि उन्हें पैक अप के बाद डिनर के लिए अच्छा पिज्जा कहां से मिल सकता है। बदला का सेट।” ‘बदला’ ओरियोल पाउलो की 2016 की स्पेनिश हिट फिल्म ‘द इनविजिबल गेस्ट’ (The Invisible Guest) का रीमेक है। 2019 की इस थ्रिलर फिल्म में अमृता सिंह भी हैं। तापसी ने हाल ही में अमृता को ‘दुर्लभ कलाकारों में से एक बताया है, जिनके प्रदर्शन में अद्भुत गहराई है। अभी तापसी के पास ‘हसीन दिलरुबा’ (Hasin Dilruba), ‘रश्मि रॉकेट’ (Rashmi Rocket), ‘शाबाश मिठू’ (Shabash Mitto) और जर्मन थ्रिलर फिल्म ‘रन लोला रन’ (Run Lola Run) की हिंदी रीमेक जैसी फिल्में हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *