बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:55:02 AM
Breaking News
Home / बाजार / लॉकडाउन के दौरान चिकन बिरयानी के 5.5 लाख आर्डर मिले : स्विगी
Chicken Biryani received 5.5 lakh orders during lockdown: Swiggy

लॉकडाउन के दौरान चिकन बिरयानी के 5.5 लाख आर्डर मिले : स्विगी

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) में भारत में स्विगी (Swiggy) द्वारा 5.5 लाख चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) का आर्डर किया गया। स्विगी (Swiggy) ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने खुलासा किया कि लगभग 323 मिलियन किलो प्याज और 56 मिलियन किलो केले को ग्रोसरी के माध्यम से डिलीवर किया गया है।

औसतन 65,000 फूड आर्डर

रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक रात्रि 8 बजे तक औसतन 65,000 फूड आर्डर किया गया। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पिछले कुछ महीनों में लगभग 1,29,000 चोको लावा केक आर्डर किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद गुलाब जामुन और चीक बटरस्कॉच फ्लेवर केक के आर्डर मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान स्विगी ने लगभग 1,20,000 बर्थडे केक डिलीवर किए हैं।

नूडल्स—बिरयानी के इतने मिले आर्डर

आंकड़ों से पता चला है कि कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) के बीच 47,000 फेस मास्क के साथ सैनिटाइजर और हैंड वॉश की 73,000 से अधिक बोतलें डिलीवर की गई हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, अगर फूड की बात करें तो, जो लोग खाना नहीं बना रहे थे तब उन्हें बिरयानी से बहुत आराम मिला। इस दौरान हमें 5.5 लाख बिरयानी के आर्डर मिले। रिपोर्ट के अनुसार, तत्काल नूडल्स के लगभग 3,50,000 पैकेट आर्डर किए गए थे।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *