बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:57:28 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन की प्राइम डे 2020 सेल आज से
Amazon's Prime Day 2020 sale from today

अमेजन की प्राइम डे 2020 सेल आज से

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने प्राइम डे 2020 सेल (Amazon’s Prime Day 2020 Sale) 6 से 7 अगस्त के बीच होगी। आमतौर पर इस सेल का आयोजन जुलाई में किया जाता है। कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus pandemic) के चलते ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) पर दुनियाभर में खासा असर पड़ा है और इसके चलते इस बार सेल में देरी हुई है। भारत में चौथी बार प्राइम डे सेल (Amazon’s Prime Day Sale) का आयोजन होगा। इस डील में कई शानदार ऑफर्स मिलने की संभावना है। प्राइम डे सेल (Amazon’s Prime Day) अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स (Amazon prime subscribers) के लिए आयोजित किया जाता है।

दस फीसदी तक की छूट

कंपनी आमतौर पर सेल की घोषणा के साथ कुछ बड़ी डील्स की भी जानकारी देती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है और प्राइम डे 2020 (Amazon’s Prime Day 2020) की माइक्रोसाइट पर किसी डील का जिक्र नहीं है। कुछ डील्स का खुलासा 23 जुलाई को किया। इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर दस फीसदी तक की छूट मिलेगी। दो दिन तक चलने वाली इस सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। आमतौर पर प्राइम डे सेल (Amazon’s Prime Day Sale) भारत और अमेरिका दोनों जगह एक साथ आयोजित होती है। कंपनी कुछ समय बाद यूएस साइट पर प्राइम डे सेल का आयोजन कर सकती है।

यह भी पढें : अमेजन के मानूसन के लिए स्किनकेयर उत्पाद

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *