बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:04:07 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लेक्सस डिजाइन अवॉर्ड इंडिया का चौथा संस्करण
Fourth edition of lexus design award india

लेक्सस डिजाइन अवॉर्ड इंडिया का चौथा संस्करण

नई दिल्ली। लेक्सस इंडिया (lexus design) ने अपने लेक्सस डिजाइन अवॉर्ड इंडिया 2021 (lexus design award india-2021) के चौथे संस्करण की घोषणा की है, इसी के साथ लेक्सस इंडिया (lexus design) ने उभरते और प्रतिभाशाली डिजाइनरों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा दर्शाने का मौका प्रदान किया है। इसके लिए प्रविष्टियां 6 अक्टूबर तक जारी रहेंगी। यह सालाना डिजाइन प्रतियोगिता देश भर से पेशेवरों, छात्रों, डिजाइन प्रेमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करती है। लेक्सस इण्डिया पुरस्कारों के इस संस्करण के साथ अपनी डिजिटल यात्रा की शुरूआत करने जा रहा है।

लेक्सस ब्राण्ड के तीन मुख्य सिद्धान्त

लेक्सस इण्डिया (lexus design) के प्रेजीडेन्ट पीबी वेनुगोपाल ने बताया कि लेक्सस डिजाइन अवॉड्र्स इंडिया क्रिएशन और डिजाइनों को बढ़ावा देता है। इसके पूर्व संस्करणों के मुताबिक मौजूदा संस्करण के माध्यम से भी प्रतिभागियों को लेक्सस ब्राण्ड (lexus Brand) के तीन मुख्य सिद्धान्तों के आधार पर अपने विचार अभियक्त करने और इस बात पर रोशनी डालने का अवसर मिलेगा कि कैसे उनके डिजाइन बदलते समाज की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यह प्रोग्राम उम्मीदवारों को विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण विचार और सुझाव पाने का अवसर देगा, जो अपने अपनी परियोजनाओं को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। दस श्रेणियों के विजेताओं को माइकल फोले द्वारा डिजाइन की गई लेक्सस डिजाइन इंडिया ट्राफियों से सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *