गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:31:17 AM
Breaking News
Home / बाजार / SBI दे रहा है मौका, बेहद कम दाम पर खरीदें मकान, दुकान और प्लॉट
SBI is giving opportunity, buy houses, shops and plots at very low prices

SBI दे रहा है मौका, बेहद कम दाम पर खरीदें मकान, दुकान और प्लॉट

जयपुर। कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच अगर आप सस्ते दाम पर प्लाट, मकान या फिर दुकान खरीदना चाहते हैं तो फिर इस नीलामी प्रक्रिया (bidding process) में हिस्सा ले सकते हैं. दरअसल देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) 30 सितंबर को एक मेगा ई-ऑक्शन (E-auction) करने जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक अचल संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा.  SBI द्वारा उन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, जो बैंक के पास कर्ज के बदले गिरवीं रखी गई थीं. और फिर लोग कर्ज चुकाने में नाकाम रहे.

बकाया वसूली : प्रॉपर्टीज को नीलाम करेगा

SBI अपना बकाया वसूलने के लिए इन प्रॉपर्टीज को नीलाम (Auction of SBI Properties) करेगा. इन प्रॉपर्टी में फ्लैट, प्लॉट और दुकानें शामिल हैं. बैंक के मुताबिक नीलामी बेहद पारदर्शी तरीके से होगी. बैंक उन सभी संबंधित जानकारियों को उपलब्ध कराता है, जो प्रॉपर्टी को बिडर्स के लिए आकर्षक बनाएं ताकि वे नीलामी में भाग लें. बैंक का यह भी कहना है कि वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, उसकी माप, स्थान समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है.

2 साल तक सभी तरह के लोन चुकाने से मिल जाएगी राहत, SBI लाया ये स्कीम

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *