मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:22:07 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म में नारकोटिक्स ऑफिसर बनेंगे शक्ति कपूर
Shakti Kapoor to become narcotics officer in Sushant Singh Rajput's film

सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म में नारकोटिक्स ऑफिसर बनेंगे शक्ति कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) से प्रेरित फिल्म में नारकोटिक्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ (Movie : Nyay – The Justice) बनायी जा रही है। इस फिल्म में शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) नारकोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जुबेर के खान के किरदार का नाम महेंद्र सिंह है जो सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित है। इसके अलावा अभिनेत्री श्रेया शुक्ला (Shreya Shukla) के किरदार का नाम उर्वशी है जिनका किरदार सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) से प्रेरित है।

फिल्म की कासि्टंग हो रही

जुबेर ने बताया कि सारा अली खान (Sara Ali khan), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), कृति सैनन (Kriti Senon), श्रुति मोदी (Shruti Modi) और दिशा सालियान (Disha Saliyan) से प्रेरित किरदारों की भी कासि्टंग की जा चुकी है। जुबेर ने यह भी बताया कि, ‘‘अमन वर्मा (Aman Verma) ईडी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। शक्ति कपूर सर नार्कोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) फिल्म में सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कासि्टंग हो रही है, लेकिन अभी फिल्मांकन शुरू होना बाकी है।’’ बताया जा रहा है कि दिलीप गुलाटी (Dilip Gulati) के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के मध्य में होने की उम्मीद है। वहीं निमार्ता इसे दिसंबर में रिलीज कर सकते हैं।

ईडी का खुलासा-जिस फ्लैट में रहती हैं अंकिता उसकी EMI भर रहे थे सुशांत

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *