बुधवार, फ़रवरी 11 2026 | 04:01:44 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में खास ऑफर्स
Special offers in Flipkart Big Billion Days

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में खास ऑफर्स

जयपुर। 16 से 21 अक्टूबर, 2020 तक चलने वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बिग बिलियन डेज़ 2020 (Big Billion Days 2020) में हुवावे के वियरेबल डिवाइसेज और टैबलेट्स पर शानदार डील्स और ऑफर मिलेंगे। हुवावे इंडिया ने आज हुवावे वॉच जीटी 2 (Huawei Watch GT2), हुवावे वॉच जीटी 2ई ( Huawei Watch GT2E), हुवावे बैंड 4 (Huawei Band 4) और हुवावे मीडियापैड एम5 लाइट 10 (Huawei MediaPad M5 Lite 10) पर शानदार ऑफर्स और छूट की घोषणा की है।

हुवावे वॉच जीटी 2ई सिर्फ 9,990 रुपये पर

फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बिग बिलियन डे (Big Billion Days 2020) सेल फेस्टिवल में हुवावे वॉच जीटी 2ई सिर्फ 9,990 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगी। इसी प्रकार हुवावे वॉच जीटी2 12,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी। यहां ग्राहक शानदार डिस्काउंट के साथ हुवावे बैंड 4 भी खरीद सकते हैं। खूबसूरत डिजाइन वाली यह फिटनेस डिवाइस 1,799 रुपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक 16 से 21 अक्टूबर 2020 तक फ्लिपकार्ट पर इन लुभावने ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहक खास ऑफर, डिस्काउंट और गिफ्ट्स के साथ आने वाले त्योहारों का आनंद उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को 15 अक्टूबर, 2020 से द बिग बिलियन डेज़ सेल (Big Billion Days 2020 Sale) में डील्स और ऑफऱ का अर्ली एक्सेस मिलेगा। हुवावे वॉच जीटी 2हुवावे वॉच जीटी 2 एक बार चार्ज करने पर 2 सप्ताह की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

त्योहारी सेल के दौरान कीमतों की करें तुलना

Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *