बुधवार, मई 13 2026 | 12:46:44 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री यात्रा से पहले पशु हटाने का सिलसिला जोरो पर

मुख्यमंत्री यात्रा से पहले पशु हटाने का सिलसिला जोरो पर


रोहित शर्मा. अलवर. बीती रात नगर परिषद के द्वारा आवारा गायों को पकडऩे का अभियान पूरी रात चला जिसमें नगर परिषद की टीम के द्वारा आवारा गायों को पकड़ा गया। नगर परिषद की टीम द्वारा इस समय आवारा पशुओं को हटाने का कार्य जोर पकडऩे लगा है। इसके तहत एक ही दिन में 60 गायों को पकड़ा गया जिनमें से 12 गायों को बानसूर की गौशाला भेजा गया है। कई गायों को कांजी हाउस में रखा गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अलवर यात्रा से पहले अलवर में ये अभियान जोर पकड़ रहा है। अभियान में नगर परिषद की टीम सदस्य आरआई नारायण, सौरभ और ब्रजमोहन यादव ने बताया कि ये अभियान अभी जारी रहेगा। आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले अलवर में इन आवारा पशुओं को हटाना है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *