मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:32:15 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कुमकुम भाग्य… जशन मिलन का 14 नवंबर को
Jashan Milan's on November 14

कुमकुम भाग्य… जशन मिलन का 14 नवंबर को

मुंबई। कुमकुम भाग्य (kumakum bhaagy) के 3 घंटे के स्पेशल एपिसोड जशन मिलन (Jshan Milans) का के साथ दिवाली सरप्राइज लेकर आया है, जिसका प्रसारण जी टीवी (Zee TV) पर 14 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे और रात 9 बजे किया जाएगा। इस त्यौहार पर दर्शकों की फेवरेट जोड़ी की नई शुरुआत होगी, जहां दादी प्रज्ञा का बहू की तरह स्वागत करेगी। इसके बाद अभि और प्रज्ञा अपने दिलों में उम्मीद लिए दिवाली की रस्में पूरी करेंगे। इसके अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री के इन जगमगाते सितारों की शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

परफॉर्मेंस से मंच पर धूम मचा

त्यौहार के जश्न, ड्रामा और रोमांस से भरे इस एपिसोड में शबीर अहलूवालिया, सृति झा, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्य, कृष्णा कौल, मुग्धा चापेकर, सवि ठाकुर, कनिका मान, मनित जौरा और अंजुम फकीह अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से मंच पर धूम मचा देंगे। उनके साथ अविनाश मिश्रा, वृषिका मेहता, क्रिस्टल डिसूजा, दीपिका सिंह और सुरभि ज्योति जैसे टेलीविजन एक्टर्स और दीपाली बोरकर और वी. अनबीटेबल जैसे डांसिंग सुपरस्टार्स भी शामिल होंगे।

TRP को लेकर BARC India ने लिया ये बड़ा फैसला

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *